Friday, September 25, 2009

चाँद,पानी और दिल्ली जल बोर्ड

भाई चाँद पे पानी मिल गया है 
जैसे ही यह खबर आई 
दिल्ली जल बोर्ड ने तुंरत गुहार लगायी 
की अब चाँद के पानी की ज़िम्मेदारी हमे सौंप दी जाये 
जिस से की हम उसके सदुपयोग की कोई स्कीम बनाये 
जैसे हम ने दिल्ली की नयाँ पार लगायी है 
वैसे ही हम चाँद को भी हरा भरा कर देंगे 
आप चिंता न करे वंहा भी एक यमुना कस देंगे 
इस में तो हम लोगो को महारत है
आप तो बस फंड्स क्लेअर कर दीजिये 
किस के हिस्से में कितना आएगा वो हम खुद ही तय कर लेंगे 

वो बात अलग है की 
नलो में पानी नहीं आता 
आम आदमी बूँद बूँद को तरस जाता 
जब कभी पानी अपने दर्शन करवाता 
आधे शहर की जान ले जाता 
तब दिल्ली जल बोर्ड सब को समझाता  
अरे भाई वो डिपार्टमेन्ट हमारे अंडर नहीं आता 







2 comments:

Unknown said...

gazab hai bhai... aapne toe jal board ko pani pani kar diya

पूनम श्रीवास्तव said...

Bahut badhiya vyangya...
Poonam